ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने DOGE से कर लिया किनारा, क्या वजह
January 2025 75 views 01 Min 55 Secडोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। एक भव्य आयोजन में ट्रंप ने वैश्विक नेताओं और समर्थकों की गर्मजोशी के बीच शपथ ली। ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि अब अमेरिका में स्वर्णिम युग शुरू होने वाला है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही उनके विश्वासपात्र और भारतवंशी रिपबल्किन नेता विवेक रामास्वामी ने बड़ा ऐलान करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने DOGE विभाग से किनारा कर लिया है। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद DOGE के लिए एलन मस्क और रामास्वामी को इसकी जिम्मेदारी दी थी। रामास्वामी ने ऐसा करने की वजह भी बताई है।