2024 जा चुका है और साल 2025 का आगाज हो चुका है। नए साल पर अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने जानकारी दी कि 1 जनवरी 2025 की आधी रात को अमेरिकी जनसंख्या 341,145,670 तक पहुंच गई। यह 1 जनवरी 2024 से 2.64 मिलियन लोगों से काफी अधिक है। टॉप 5 आबादी वाले देशों की बात करें तो पहले नंबर पर भारत, फिर चीन और तीसरे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का नंबर आता है।
जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट बताती है कि जनवरी 2025 तक अमेरिका में औसतन हर 9 सेकंड में एक जन्म और हर 9.4 सेकंड में एक मृत्यु है। इसके अतिरिक्त, हर 23.2 सेकंड में एक व्यक्ति यू.एस. में आ रहा है। इन कारणों से अमेरिकी जनसंख्या में हर 21.2 सेकंड में एक व्यक्ति की वृद्धि हो रही है।
दुनिया की जनसंख्या पर एक नजर
वैश्विक स्तर पर, विश्व की जनसंख्या 1 जनवरी 2025 को 8,092,034,511 तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 71.18 मिलियन लोगों (0.89 प्रतिशत) की वृद्धि है। जनवरी 2025 के दौरान वैश्विक जन्म दर 4.2 जन्म प्रति सेकंड होने की उम्मीद है, जबकि मृत्यु दर 2.0 मृत्यु प्रति सेकंड होने का अनुमान है।
जुलाई 2024 तक शीर्ष 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की बात करें तो भारत (1,409,128,296) नंबर वन पर है। दूसरे स्थान पर चीन (1,407,929,929), फिर संयुक्त राज्य अमेरिका (336,673,595), इंडोनेशिया (281,562,465), पाकिस्तान (252,363,571), नाइजीरिया (236,747,130), ब्राज़ील (220,051,512), बांग्लादेश (168,697,184), रूस (140,820,810) और मेक्सिको (130,739,927) का नंबर आता है।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login