Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

सेवा बोस्टन का भव्य गरबा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और चैरिटी का अनोखा मेल

सेवा बोस्टन स्वयंसेवकों द्वारा संचालित एक गैर-लाभकारी संगठन है जो वैश्विक मानवीय संगठन सेवा इंटरनेशनल का हिस्सा है।

संस्कृति, समुदाय और करुणा से सजी इस शाम में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।  / image : Facebook @Sewa International USA - Boston

वैश्विक मानवीय संगठन सेवा इंटरनेशनल के बोस्टन चैप्टर ने हाल ही में ग्रोटन के साईं मंदिर में भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया। संस्कृति, समुदाय और करुणा से सजी इस शाम में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 

महोत्सव में डीजे अशोक ने पारंपरिक संगीत से रंग जमा दिया। नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। आयोजन स्थल पर बाज़ार भी सजाया गया जहां स्थानीय कारीगरों ने समुदाय में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए गहने, साड़ियां और कलाकृतियों की बिक्री की। गुरनाम कैटरिंग ने लोगों को विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजन उपलब्ध कराए। 

कार्यक्रम के आयोजन में युवा स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रैफल टिकट और स्नैक्स बेचने जैसी गतिविधियों का प्रबंधन किया और सेवा बोस्टन की मानवीय सेवा की भावना को मूर्त रूप दिया।

कार्यक्रम ने सांस्कृतिक उत्सव और धर्मार्थ के मेल से सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के सेवा बोस्टन के मिशन को रेखांकित किया। शाम का मुख्य आकर्षण न्यू इंग्लैंड लेहेरिन, एडवर्क्स फाउंडेशन और सेवा के एसएचई सहित स्थानीय गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए फडंरेजिंग का रहा। इससे महिलाओं की शिक्षा और कौशल विकास को सपोर्ट किया जाएगा। 

गौरतलब है कि सेवा बोस्टन स्वयंसेवकों द्वारा संचालित एक गैर-लाभकारी संगठन है जो वैश्विक मानवीय संगठन सेवा इंटरनेशनल का हिस्सा है। इसका मिशन विभिन्न धर्मार्थ पहलों के माध्यम से निस्वार्थ सेवा को बढ़ावा और समुदायों का उत्थान करना है।  

सेवा बोस्टन इससे पहले भी सामाजिक विकास, आपदा राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है और बोस्टन क्षेत्र में सामुदायिक सेवा के अपने मिशन को आगे बढ़ाता रहा है।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related