Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

प्रजनन अधिकारों की पैरोकार और सीईओ टिम्माराजू ने किया हैरिस-वाल्ज का समर्थन

टिम्माराजू ने कहा कि जब गर्भपात का मसला मतपत्र पर होता है तो मतदाता लगातार प्रजनन स्वतंत्रता की रक्षा करना चुनते हैं जैसा कि कैलिफ़ोर्निया, कैनसस, केंटकी, मिशिगन, मोंटाना, ओहियो और वर्मोंट में देखा गया है।

डीएनसी में हैरिस-वाल्ज के प्रति समर्थन व्यक्त करतीं 'रीप्रोडक्टिव फ्रीडम फॉर ऑल' की सीईओ मिनी टिम्माराजू। / DNC Campaign

प्रजनन अधिकारों की पैरोकार और 'रीप्रोडक्टिव फ्रीडम फॉर ऑल' की सीईओ मिनी टिम्माराजू ने 21 अगस्त को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और उप राष्ट्रपति पद के लिए टिम वाल्ज के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

टिम्माराजू ने डीएनसी में अपने भाषण के दौरान प्रजनन अधिकारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब गर्भपात का मसला मतपत्र पर होता है तो मतदाता लगातार प्रजनन स्वतंत्रता की रक्षा करना चुनते हैं जैसा कि कैलिफ़ोर्निया, कैनसस, केंटकी, मिशिगन, मोंटाना, ओहियो और वर्मोंट में देखा गया है।

टिम्माराजू ने इस बात पर जोर दिया कि प्रजनन स्वतंत्रता के समर्थक अल्पसंख्यक नहीं बल्कि बहुसंख्यक हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर उनके रुख के लिए डोनाल्ड ट्रम्प और जेडी वेंस की आलोचना की और साथ ही तुलना करते हुए 2025 में प्रजनन स्वतंत्रता बहाल करने की कमला हैरिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। 

टिम्माराजू ने डीएनसी में कहा कि क्या हम ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो कहता हो कि महिलाओं को गर्भपात कराने पर दंडित किया जाना चाहिए या ऐसा राष्ट्रपति जो महिलाओं पर भरोसा करता हो? एक उपराष्ट्रपति जिसने प्रजनन उपचार की रक्षा के खिलाफ मतदान किया या एक उपराष्ट्रपति जिसने परिवार शुरू करने के लिए प्रजनन उपचार का इस्तेमाल किया? एक राष्ट्रपति जिसने यह संकट पैदा किया है जिसमें हम हैं या एक राष्ट्रपति जो इसे ठीक करेगा? यह चुनाव अमेरिका का भविष्य तय करेगा... तो आइए कमला हैरिस और टिम
वाल्ज को चुनें।

टिम्माराजू के पास प्रजनन अधिकारों, लैंगिक न्याय और नस्लीय न्याय पर केंद्रित संघीय, राज्य और स्थानीय अभियानों और वकालत प्रयासों का नेतृत्व करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने हिलेरी की राष्ट्रीय महिला वोट निदेशक के रूप में कार्य किया था जहां उन्होंने चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को अधिकतम करने के लिए अभियान के रणनीतिक प्रयासों का नेतृत्व किया था।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related