Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

नाइजीरिया में भारतवंशियों से मिले पीएम मोदी, कहा- आपके लिए अपने देश की खुशबू लाया हूं

समुदाय के बीच पहुंचने पर माहौल में ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे। स्वदेशी मूल के लोगों के बीच पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां मैं अकेला नहीं आया हूं। मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू और भारतीयों का ढेर सारा आशीर्वाद लेकर आया हूं।

नाइजीरिया में भारतवंशियों से मिलते प्रधानमंत्री मोदी। / X@PIB, India

प्रधानमंत्री के रूप में नाइजीरिया की पहली यात्रा पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारतवंशियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समुदाय के बीच पहुंचने पर माहौल में ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे। स्वदेशी मूल के लोगों के बीच पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां मैं अकेला नहीं आया हूं। मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू और भारतीयों का ढेर सारा आशीर्वाद लेकर आया हूं। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनूबू ने राष्ट्रीय सम्मान किया। पीएम मोदी को द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। विदेशी मेहमानों में इससे पहले यह सम्मान केवल क्वीन एलिजाबेथ को दिया गया है। पीएम मोदी ने यह सम्मान अपने देशवासियों को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि मैं नाइजीरिया के राष्ट्रपति और लोगों को धन्यवाद देता हूं। जिस तरह का स्वागत मुझे मिला है वह अविश्वसनीय है। राष्ट्रपति टीनूबू ने आज मुझे नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. यह मोदी का नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों का सम्मान है। 

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुई पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हम देनों देशों के पास लोकतंत्र की समानता है, दोनों देशों के पास विविधता की समानता है और दोनों ही देशों के पास जनसांख्यिकीय समानता भी है। 

इस मौके पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधीजी लंबे समय तक अफ्रीका में थे। उन्होंने अफ्रीका के लोगों का दुख साझा किया। आज भारत और नाइजीरिया संघर्ष के दिनों के साथी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। 

भारतवंशियों से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका स्नेह मेरे लिए पूंजी का एक बड़ा स्रोत है। आपसे मिलने, आपके साथ समय बिताने के लिए मैं इन पलों को जीवन भर संजोकर रखूंगा।

उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के विकास में प्रवासी भारतीयों की भूमिका अहम है। नाइजीरिया का भारतीय समुदाय नाइजीरिया के सभी उतार-चढ़ाव में एक साथी रहा है। नाइजीरिया में कई भारतीयों ने अपने कारोबार स्थापित किए हैं और नाइजीरिया के विकास में योगदान दिया है।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related