Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

कमाई के मामले में भारतीय-अमेरिकी सबसे आगे, मस्क ने बताया

इस खुलासे के साथ एक पोस्ट में मस्क की प्रतिक्रिया था- वाह, अमेरिका वास्तव में अवसरों की भूमि है! मस्क खुद एक अप्रवासी हैं। वे दक्षिण अफ्रीका से आए थे।

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क / Courtesy Photo

दुनिया के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक्स पर 2018 का एक डेटा साझा करके अमेरिका में अप्रवासियों की सफलता को रेखांकित किया है। इस डेटा में देश में प्रवास करने वाले विभिन्न जातीय समूहों की औसत घरेलू आय को दर्शाया गया है।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों से प्राप्त और विशेष रूप से एशियाई अप्रवासी समूहों पर ध्यान केंद्रित करने वाले इन्फोग्राफिक से पता चला है कि भारतीय अमेरिकियों की औसत वार्षिक घरेलू आय 119,858 डॉलर है। इसके बाद ताइवानी अमेरिकी, चीनी अमेरिकी और जापानी अमेरिकी हैं।
 



इस खुलासे के साथ एक पोस्ट में मस्क की प्रतिक्रिया था- वाह, अमेरिका वास्तव में अवसरों की भूमि है! मस्क खुद एक अप्रवासी हैं। वे दक्षिण अफ्रीका से आए थे। डेटा सेट से यह भी पता चला कि पाकिस्तानी अमेरिकियों की औसत घरेलू आय 77,315 डॉलर है जो इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं। सूची में फिलिपिनो, कोरियाई, कम्बोडियन, हमोंग और वियतनामी अमेरिकियों की औसत घरेलू आय शामिल थी। इनमें से सभी की औसत घरेलू आय श्वेत अमेरिकियों की तुलना में अधिक थी। उनकी औसत आय 65,902 डॉलर थी।

पिछले साल जारी प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन के अनुसार अप्रवासी परिवारों की औसत संपत्ति दिसंबर 2019 से दिसंबर 2021 तक 42 प्रतिशत बढ़ी जबकि अमेरिका में जन्मे परिवारों की औसत संपत्ति में 29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज गई। फिर भी 2021 में अप्रवासी परिवारों के पास अमेरिका में जन्मे व्यक्ति के नेतृत्व वाले परिवारों की तुलना में काफी कम संपत्ति थी। जैसे कि 177,200 डॉलर की तुलना में 104,400 डॉलर।

एक अन्य अध्ययन में प्यू ने खुलासा किया कि एशियाई महिलाएं श्वेत पुरुषों के बराबर ही कमाती हैं। श्वेत महिलाओं का अनुपात 83 प्रतिशत था, जो समग्र आय अंतर के अनुरूप था, जबकि एशियाई महिलाएं श्वेत पुरुषों के बराबर थीं, और 93 प्रतिशत कमाती थीं।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related