Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

भारतीय रंग में रंगी दुनिया, अमेरिका समेत कई देशों में इस तरह मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों की तरफ से समारोहों का आयोजन किया गया।

सिएटल में इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की तरफ से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। / @IndiainSeattle

भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस दुनिया भर में उत्साह के साथ मनाया गया। दुनिया भर में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने कई समारोहों की मेजबानी की। इनमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए और भारतीय विरासत का जश्न मनाते हुए देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। प्रमुख भारतीय प्रवासियों का सम्मान भी किया गया। 

अमेरिका
अमेरिका ने भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर कई समारोहों का आयोजन हुआ। भारतीय सांस्कृतिक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूत बिनय श्रीकांत प्रधान और न्यूयॉर्क में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। युवा कलाकारों को अपनी कला के माध्यम से भारत माता और धरती मां के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। महोत्सव में कई युवाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओरेगन में भारतीय प्रवासियों के बीच सांस्कृतिक गौरव की भावना को भी बढ़ाया।



यूके
लंदन स्थित इंडिया हाउस में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भारतीय नागरिक और भारत के मित्र इकट्ठा हुए। भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति का संबोधन सुनाया। कनक श्रीनिवासन और उनकी टीम के भरतनाट्यम नृत्य ने भारतीय संस्कृति के सार को जीवंत करते हुए समां बांध दिया। उनके अलावा बांसुरी वादक गौरव ने 'वंदे मातरम' और 'सारे जहां से अच्छा' की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लंदन में भारतीय उच्चायोग के सदस्यों ने अपने ठिकानों पर राष्ट्रध्वज लहराया। 



सऊदी अरब
सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के लोगों ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। राजदूत डॉ सुहेल एजाज खान ने तिरंगा फहराकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दिन के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति का संबोधन भी पढ़ा। कार्यक्रम के दौरान भारतीय छात्रों और अन्य सदस्यों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दूतावास परिसर को भारतीय गौरव और एकता के प्रतीक तिरंगे से सजाया गया। 



फ़्रांस
पेरिस में भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने भारतीय प्रवासियों और की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति का संबोधन पढ़ा। इस अवसर पर राजदूत ने पेरिस ओलंपिक में योगदान देने वाले भारतीय स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान गर्मजोशी भरे स्वागत को याद करते हुए भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करते रहने की बात कही। 



ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में भी भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें भारतीय प्रवासियों और उच्चायोग के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत मेलबर्न में उच्चायुक्त द्वारा झंडारोहण के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध विरासत की झलक पेश की। 

पर्थ में आयोजित समारोह में भी प्रवासी भारतीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुरुआत महावाणिज्य दूत के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़ा गया। पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई संसद में भारतीय मूल के प्रमुख सदस्यों, डॉ जग्स कृष्णन और याज़ मुबारकाई ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती मे प्रवासियों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। 



Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related