Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

सत्य नडेला को इस संस्थान ने मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया

भारतीय मूल केअमेरिकी सीईओ सत्य नडेला ने संस्थान द्वारा विकसित इनोवेशन की सराहना की और कहा कि टेक्नोलॉजी शक्तिशाली लक्ष्य प्राप्ति का एक शक्तिशाली माध्यम है। यह दुनिया में हरेक व्यक्ति और संगठन को और अधिक से अधिक हासिल करने के लिए मजबूत बनाने का काम करती है।

जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। / @GeorgiaTech

जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने इस हफ्ते की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। वर्तमान युग को कंप्यूटर विज्ञान के 'स्वर्ण युग' के रूप में मानने वाले नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट और जॉर्जिया टेक के बीच मूल्यों को जोड़ने की बात की और दुनिया की तमाम चुनौतियों बीच टेक्नोलॉजी और समाधान के लिए एक साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जाहिर की।

इस मौके पर भारतीय मूल केअमेरिकी सीईओ सत्य नडेला ने संस्थान द्वारा विकसित इनोवेशन की सराहना की और कहा कि टेक्नोलॉजी शक्तिशाली लक्ष्य प्राप्ति का एक शक्तिशाली माध्यम है। यह दुनिया में हरेक व्यक्ति और संगठन को और अधिक से अधिक हासिल करने के लिए सशक्त बनाने का काम करती है।

नडेला ने जॉर्जिया टेक के अध्यक्ष एंजेल कैबरेरा के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्षमता बढ़ाने, प्रॉडक्टिविटी में सुधार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की परिवर्तनकारी क्षमता पर चर्चा की। जॉर्जिया टेक के अध्यक्ष एंजेल कैबरेरा ने कहा कि जब आप सत्या से बात करते हैं, तो वह हमेशा उस प्रभाव को लीड करते हैं जो कंपनी दुनिया भर के लोगों और संगठनों पर पड़ रही है।

यह जॉर्जिया टेक में हमारे मिशन से परिचित लगता है। इसलिए यह बताता है कि हम सत्या को अपने परिवार में लाने के लिए इतने उत्साहित क्यों हैं। नडेला ने उच्च शिक्षा, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा कंप्यूटिंग और अन्य क्षेत्रों में AI के कार्यान्वयन और प्रभाव के बारे में फेकेल्टी मेंबर के साथ एक गोलमेज चर्चा में भी भाग लिया।

कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग के अंतरिम डीन एलेक्स ओर्सो ने चर्चा के दौरान जॉर्जिया टेक के ऑनलाइन कंप्यूटर साइंस मास्टर कार्यक्रम की क्षमता पर प्रकाश डाला। चर्चा के दौरान जॉर्जिया टेक और माइक्रोसॉफ्ट के बीच प्रतिभा का आदान-प्रदान एक अहम सेंटर पॉइंट था। जो मजबूत भविष्य को आकार देने के लिए उद्योग-अकादमिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालता है।

 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related