Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

डीकिन यूनिवर्सिटी ने GIFT सिटी कैंपस में छात्रों के पहले दल का स्वागत किया

छात्रों के पहले समूह ने मास्टर ऑफ साइबर सिक्योरिटी (प्रोफेशनल) और मास्टर ऑफ बिजनेस एनालिटिक्स कार्यक्रमों में अपनी पढ़ाई शुरू कर दी है।

भारत के गुजरात राज्य में GIFT सिटी कैंपस / Deakin University

छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिले और उनका शीर्ष संगठनों के साथ संबंध स्थापित हो यह सुनिश्चित करने के लिए डीकिन यूनिवर्सिटी स्थानीय व्यवसायों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

इसी क्रम में डीकिन यूनिवर्सिटी ने पश्चिमी भारत के गुजरात राज्य में अपने नव स्थापित GIFT सिटी कैंपस में छात्रों के पहले समूह का आधिकारिक तौर पर स्वागत किया है। छात्रों के पहले समूह ने मास्टर ऑफ साइबर सिक्योरिटी (प्रोफेशनल) और मास्टर ऑफ बिजनेस एनालिटिक्स कार्यक्रमों में अपनी पढ़ाई शुरू कर दी है।

डीकिन के कुलपति प्रोफेसर इयान मार्टिन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज हम भारत से किया गया अपना वादा पूरा कर रहे हैं क्योंकि हमारा GIFT सिटी कैंपस छात्रों के साथ जीवंत हो उठा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कल्पना दो साल से भी कम समय पहले की गई थी। परिणामस्वरूप पूरी तरह से सक्रिय डीकिन शिक्षण परिसर तैयार हुआ है, जो दुनिया में पहला है।

प्रोफेसर मार्टिन ने भारत के प्रति डीकिन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि डीकिन-इंडिया यात्रा में यह हमारा सबसे गौरवपूर्ण क्षण है जो हमारे 30 साल के रिश्ते में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

GIFT सिटी कैंपस सीखने और नवाचार के वैश्विक मानकों को बनाए रखेगा, ऑस्ट्रेलियाई प्रणाली के अनुरूप शिक्षा प्रदान करेगा और भारतीय उद्योग और कार्यबल की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया जाएगा। इन छात्रों को इंफोसिस, एचसीएलटेक, टीसीएस और आईबीएम जैसे प्रमुख उद्योग भागीदारों के साथ इंटर्नशिप और सहयोग करने का अवसर मिलेगा।

डीकिन के उपाध्यक्ष (वैश्विक गठबंधन) और सीईओ (दक्षिण एशिया) रवनीत पावहा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी के लिए इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला। पाहवा ने कहा कि यह परिसर एक नए भारत को परिभाषित करता है और दर्शाता है कि महान मित्रता और साझेदारी के साथ क्या संभव है। हम सीखने, सोचने और उद्योग की जरूरतों पर प्रतिक्रिया देने के नए तरीके पेश कर रहे हैं जिससे काम के लिए तैयार छात्र उपलब्ध हो रहे हैं। ये छात्र नए कॉर्पोरेट परिदृश्य की मांगों को पूरा करने में सक्षम हैं। 

डीकिन यूनिवर्सिटी का लक्ष्य भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सुलभ और समावेशी शिक्षा प्रदान करना है। वित्तीय बाधाओं का सामना करने वाले योग्य छात्रों का समर्थन करने के लिए डीकिन यूनिवर्सिटी और GIFT सिटी स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024 ट्यूशन और रहने के खर्चों को कवर करने वाली दो पूरी तरह से वित्त पोषित छात्रवृत्तियों की पेशकश कर रहा है।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related